घनश्याम ओझा राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओमप्रकाश गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत

August 28, 2023

 

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय कार्यसमिति व कार्यकारिणी बैठक नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह व संपर्क अधिकारी डॉ. कृष्णगोपाल व अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद के सान्निध्य में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2023-25 के लिए लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, इसमें घनश्याम ओझा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओमप्रकाश गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया। उनका माल्यार्पण का स्वागत किया गया। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर की व कहा कि घनश्याम ओझा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना गवं की बात है जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली में मौजूद थे और घनश्याम ओझा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नए सदस्यों के चेक भेंट किए। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने लघु उद्योगों की अर्थव्यवस्था में महत्व को बताते हुए संगठन के बारे में जानकारी दी। घनश्याम ओझा ने कहा कि देश मे उद्योग के विकास के लिये उनकी सभी समस्याओं के निस्तारण का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please