जयपुर, (मृदुल पत्रिका)। लघु उद्योग भारती सांगानेर महिला इकाई द्वारा जयपुर में पहली बार इको फैन्डली स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक मानसरोवर सामुदायिक केन्द्र, सिटी पार्क के सामने मुख्य सडक पर आयोजित की जायेगी। प्रदर्शनी की थीम RRR Reduce, Recycle, Recreate पर आधारित है जो पर्यावरण-संरक्षण और पुनःउपयोग पर जोर देती है। पिंकी माहेश्वरी ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से कबाड़ से जुगाड़ का अद्भुत प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें कई छोटे व्यवसायी खासकर महिला उद्दमी अपने व्यापार को अनोखे और रचनात्मक तरीकों से प्रदर्शित करेगी। इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि प्रदशनी के तीन दिनों के दौरान उत्पन्न कचरे का पृथक्कीरण कर रिसाइकिल किया जायेगा। इसके साथ ही फ्लेक्स का उपयोग ना कर रिसाइकिल सामग्री से बैकड्राप और स्टेज सजावट की जायेगी।
इस प्रदर्शनी का सफल आयोजन लघु उद्योग भारती सांगानेर महिला इकाई की सचिव पिंकी माहेश्वरी, अध्यक्ष निधि मंडावरा और प्रदेश की महामंत्री सुनीता शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। पिंकी माहेश्वरी ने बताया की आरआरआर थीम के तहत रिसाइकिल और पुनः उपयोग पर विशेष जोर देते हुए इस आयोजन को अनूठा बनाया है। प्रदर्शनी में कबाड़ से जुगाड़ जैसे रचनात्मक और टिकाऊ समाधानों के माध्यम से नया आयाम देने का प्रयास किया गया है।
प्रमुख गतिविधियाँ:-
अभिलाषा जी द्वारा सांगानेर की पारंपरिक कला के साथ Recycling पर workshop | डॉ. सुदीप्ति अरोडा द्वारा com- posting पर educational discussion बिना पेड़ काटे Handmade paper बनाने का hands&on अनुभव । जयपुर को स्वच्छ रखने का pledge हाथ से बने recycled paper पर screen & print करने का मौका। Bagru print और Blue Pottery पेंटिंग का अनुभव।
प्रदर्शनी का उद्देश्यः प्रदर्शनी में न केवल छोटे व्यवसायों के उत्पादों का प्रदर्शन होगा, बल्कि यह एक ऐसा मंच भी प्रदान करेगी जहां महिलाएँ अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगी।
यह आयोजन स्थानीय महिलाओं और नए उद्यमियों के लिए एक प्रेरणादायक मंच होगा, जहाँ वे नए विचारों और अनूठी तकनीकों के साथ अपने व्यापार को ऊँचाइयों पर ले जाने का अनुभव प्राप्त करेंगें। प्रदर्शनी में जहाँ छोटे व्यवसायों को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने का मौका मिलेगा, साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में भी यह एक सराहनीय कदम साबित होगा।