जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल का किया स्वागत,पश्चिमी राजस्थान उद्योग तहसील उत्सव 2024 की तैयारी पर चर्चा

January 12, 2024

<p>दैनिक नवज्योति</p><p>नवज्योति/जोधपुर। लघुउद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को शहर में नव पद स्थापित जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से 24 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल को मेले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मेला संयोजक महावीर चौपड़ा ने जिला कलक्टर को मेल के संबंध में अब तक की गई तैयारी के संबंध में बताया।</p><p>जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल का आभार जताया। साथ ही मेले को भव्य रूप से आयोजित करने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। जिला कलक्टर ने मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के सानिध्य मे अगामी सप्ताह उत्सव से संबंधित बैठक का आयोजन करने की बात कही। साथ ही उत्सव को लेकर संबंधित विभाग के आधिकारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उद्योगो से संबंधित विभिन्न विषयो पर समस्या एवं सुझाव पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई, प्रान्त कोषाध्यक्ष नितिन सालेचा, जोधपुर महानगर उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष सुधीन्द्र दुगड, राजेन्द्र राठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश जीरावला, सदस्य अशोक बाहेती सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please