सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की शोणितपुर इकाई द्वारा एमएसएमई (लीन) पर जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन जोरहाट के पुलिबर स्थित जानकी फर्म एवं रिर्सोट में शुक्रवार को संपन्न हुआ। सभा की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा तथा मां भारती की तस्वीर के आगे द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसमें लघु उद्योग भारती (एलयूबी) की जोरहाट इकाई के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल काबरा, एनसीपी के डिप्टी डायरेक्टर सुब्रा शील, एमएसएमई तेजपुर ब्रांच के हेड आशीष पाधी, एमएसएमई डीएफओ गुवाहाटी से अजय मीणा तथा जोरहाट डीआईसी के जीएम गौतम देवनाथ ने भाग लिया। इस सभी को मंचासीन कराया गया। मंच का शुरुआत संगठन मंत्र से हुआ। एमएसएमई (लीन) पर आयोजित सेमिनार पर विस्तृत व्याख्यान एनसीपी के डिप्टी डायरेक्टर सुन्ना शील ने दिया। इसमें उत्पाद की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उत्पादन लागत को कम करने और ऐसा कैसे किया जाए पर जापान का तकनीकी का उदाहरण देते हुए बारीक जानकारी दी। सवाल जवाब सत्र में एलयूबी के प्रांतीय संयुक्त सचिव एवं सेमिनार संयोजक विकास अग्रवाल ने भाग लिया। स्वागत भाषण जोरहाट इकाई के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने दिया। वहीं धन्यवाद प्रस्ताव परियोजना संयोजक सीए सौरभ साहेवाला ने दिया। नागरमल रतावा ने मंच का संचालन किया।
इस सेमिनार में जोरहाट के अलावा देरगांव, गोलाघाट तथा सरुपथार से बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया। लघु उद्योग भारती की जोरहाट इकाई के सचिव रविश गिनोड़िया तथा कोषाध्यक्ष अजीत करनानी ने सेमिनार को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।