टूल रूम का जल्द होगा निर्माणः आर के राय

July 16, 2024

 मंगलवार, मलदहिया स्थित लघु उद्योग भारती काशी प्रांत कार्यालय पर श्री आर के राय अतिरिक्त विकास आयुक्त एमएसएमई (नई दिल्ली) भारत सरकार के साथ उद्यमियों की बैठक सम्पन्न हुई। भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए श्री आर के राय ने बताया कि वाराणसी मे टूल रूम निर्माण हेतु पिंडरा के पास भूमि का निरीक्षण किया गया है जल्द ही वहा पर 250 करोड़ रूपए लागत से टूल रूम की स्थापना होगी। फूड इंडस्ट्रीज औद्योगिक अस्थान, कारखियाव के नजदीक होने के कारण टूल रूम स्थापना हेतू यह उचित स्थान है जिससे औद्योगिक इकाईयों को टेकनिकल ट्रेनिंग प्राप्त स्किल्ड कामगर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही लघु उद्योग भारती संगठन की तारीफ करते हुए बताया कि पिछले 8 वर्षों से लगातार संगठन ने टूल रूम स्थापना के लिए प्रयास किया है। जिसके परिणाम स्वरूप भूमि उपल्ब्ध हुआ है।

राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने विकास आयुक्त एमएसएमई भारत सरकार आर के राय का पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया साथ ही जल्द से जल्द टूल रूम स्थापना का अनुरोध किया साथ ही एमएसएमई भारत सरकार की पी एम विश्वकर्मा योजना को धरातल पर लागू करवाने का विश्वास दिलाया क्यों कि पीएम विश्वकर्म योजना पारंपरिक व्यवसायों को सशक्त बनाने की ओर बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है कार्यक्रम में ज्योति शंकर मिश्रा, अजय गुप्ता, मनीष चौबे संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please