राजस्थान सरकार द्वारा ट्रांजिट पास (टीपी) को समाप्त करने के ऐतिहासिक निर्णय का लघु उद्योग भारती ने स्वागत किया है। साथ ही, इस समस्या के समाधान में लघु उद्योग भारती के शीर्ष नेतृत्व के साथ सरकार के समक्ष समस्या को उचित रूप से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उदयपुर की पूर्व महापौर रजनी डांगी का अभिनंदन भी किया गया। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड और महामंत्री योगेंद्र शमां, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, माइनिंग कमेटी संयोजक मुकेश अग्रवाल, अजय खंडेलवाल ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिक निभाई। सभी सदस्यों ने मिलकर या सुनिश्चित किया कि पांच साल से अधिक समय से लंबित उद्यमियों की इस लंबित समस्या का समाधान हो। उन्होंने कह कि ट्रांजिट पास समाप्ति का यह निर्णय लघु उद्योग भारती की टीम के एकजुट प्रयास और अदम्य संकल्प का नतीजा है। यह सफलता रजनी डांगी की दूरदर्शिता और अथक परिश्रम की साक्षी है। गिरीश भगत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी विचार साझा किए। इस अवसर पर जिला सचिव कपिल सुराणा, सहसचिव तरुण दवे, जिला कोषाध्यक्ष यशवंत मण्डावरा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, कलड़वास इकाई अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राठौड, सचिव अभिजीत शमां, उपाध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।