<p>नवज्योति / जोधपुर ।लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से डेंटल एंड स्किन केयर पर आयोजित की गई। जिसमें प्रशिक्षक दिव्यांशी विश्नोई ने जीवंत प्रदर्शन कर दातों की नियमित देखभाल – करने एवं प्रतिदिन की एक – अच्छी और हेल्दी स्किन के लिए बेसिक देखभाल, पोषण और साफ-सफाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चमकदार – स्किन के लिये आवश्यक विटामिन पोषण तत्वों के बारे मे बताते हुए महिलाओं को ब्यूटी टिप्स भी दिए। लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने कहा कि इकाई के कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। कार्यशाला के पश्चात महिला इकाई कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न संगठनात्मक विषयों, सदस्यता अभियान, औद्योगिक समस्याओं एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी, कार्ययोजना के विषय मे विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई निवर्तमान अध्यक्ष मीनू दूगड़, उपाध्यक्ष इन्दुबाला अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव इन्दु चौपड़ा, कार्यकारिणी सदस्य अरूणा राठी, ममता मनानी, पूनम चौपड़ा, ममता लोहिया, प्रियंका, मनीषा शर्मा, सुनीता शर्मा, कमल गुप्ता आदि उपस्थित थे। सचिव कंचन लोहिया ने आभार जताया।</p>