<p>लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से बुधवार को लघु उद्योग भारती सभागार में दीपावली स्नेह मिलन मनाया गया। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। जोधपुरअंचल अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा औद्योगिक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही पारिवारिक सामंजस्य को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया गया। ताकि देश में स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सके। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति अध्यात्म प्रधान है, इसमें धर्म, आस्था, रीति-रिवाज परंपरा, विश्वास की भावना का महत्व है। </p><p>स्नेह मिलन में सदस्यों के परिवारजन और बच्चों ने भी भाग लिया। इस दौरान खेलकूद सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। महिला सदस्यों को पुरस्कार बांटे गए और नए सदस्यों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर और बैज प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में सचिव कंचन लोहिया, मंजू सारस्वत, दीपक माथुर, शिल्पा अग्रवाल, मीनू दुग्गड़, इंदुबाला अग्रवाल, इंदु चौपड़ा, नलिनी बंसल, स्वाति शर्मा, वाणी, ममता मनानी आदि मौजूद थे।</p>