लघु उद्योग भारती की स्थापना दिवस दुर्ग में मनाया गया। इस अवसर पर दुर्ग इकाई के पूर्व अध्यक्ष व स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे, पवन बड़जात्या ने लघु उद्योग भारती की स्थापना के उद्देश्यों को बताते हुए उद्यमियों और अन्य कुटीर उद्यमियों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उद्यमियों, व्यापारियों, समाजसेवी संगठनों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तथा संघ प्रमुख द्वारा सितंबर में विज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय 'भविष्य का भारतः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण, व्याख्यानमाला के संदेश को दोहराते हुए शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया। छग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग जिला सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश सांखला, नेमी भंडारी, मांगीलाल सोनी, आकाश पारख, महावीर लोढ़ा, नवनीत जैन, राजमल बोथरा, मनीष लोढ़ा, दिनेश भाई शाह, भैरु बाघमार सहित दुर्ग जिला ज्वेलरी मेकिंग कारीगर संघ के सदस्य भी शामिल रहे।