नारी सशक्तिकरण के लिए शैक्षिक, आर्थिक, राजनीतिक जागरूकता लाना जरूरीः सीमा धूमल

January 31, 2024

<p>लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती सिंधु न्यास में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा धूमल के सानिध्य में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंधु न्यास की छात्राओं ने श्रेष्ठा महाजन, राष्ट्र सेविका समिति, पंजाब प्रान्त कार्यालय प्रमुख, आदर्श नगर छात्रावास प्रमुख शोभा प्रसाद के मार्गदर्शन में भजन, समरसता व राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से अपनी संगीतमयी उपस्थिति दर्ज करवाई। लघु उद्योग भारती की प्रदेश महासचिव सीमा धूमल ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए शैक्षिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक जागरूकता लाना जरूरी है। उनका उद्देश्य देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, समाज में उनके विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।</p><p>लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालंधर महानगर के प्रौढ़ प्रमुख गोपाल प्रशाद, गौ सेवा प्रकोष्ठ, पंजाब के सह संयोजक संजीव शर्मा ने कार्यक्रम संयोजन में संपर्क सेतु की सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती जालंधर केन्द्रीय की महासचिव आरती सचदेवा, जालंधर उत्तरी की सह-संयोजक पल्लवी ठाकुर, प्रो. दीपिका राठौर, सविता ठाकुर, पूनम चौहान, इंदु ठाकुर, सरोज ठाकुर, नीरू मल्होत्रा, मोनू शर्मा, गुलशन जैन, उमा शर्मा ने उपस्थित छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।</p><p>लघु उद्योग भारती, महिला इकाई द्वारा छात्राओं को स्टेशनरी, कंबल, दैनिक उपयोग की वस्तुएं व खाद्य सामग्री भी भेंट की। भविष्य में भी उनका यथा संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please