नेता प्रतिपक्ष ने किया चार दिवसीय लघु उद्योग मेला का शुभारंभ

December 11, 2023

<p>लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश इकाई द्वारा एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से आयोजित लघु उद्योग मेला का शुभारंभ शुक्रवार को ज्ञान भवन में किया गया। मेला का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि एमएसएमई पटना के निदेशक प्रदीप कुमार, पटना की मेयर सीता साहू, मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी, शिक्षाविद ममता मेहरोत्रा, लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, लघु उद्योग भारती के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया व प्रदेश महामंत्री सुमन शेखर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।</p><p>कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि यह मेला बेहतर उद्यमी, कार्यकर्ता और ग्राहक संबंधों के अनुकूल वातावरण में एक अहम भूमिका निभा रही है। वहीं एमएसएमई पटना के निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य बिहार में निर्मित वस्तु, गृह उद्योग, कुटीर उद्योग, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बाजार उपलब्ध कराना तथा पहचान दिलाना है। मेयर सीता साहू व निर्मला देवी ने भी अपने संबोधन से उधमियों को प्रोत्साहित किया। लघु उद्योग भारती के बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने कहा कि इस मेले के आयोजन से बिहार के साथ साथ देश की भी अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी होगी। भारत में तेजी से उभरते बाजार के रूप में पटना की स्थिति को देखते हुए यह लघु उद्योग मेला निःसंदेह व्यापार के जबरदस्त अवसर प्रदान करेगा। इस मेले में हस्तकरघा, रेडिमेड वस्त्र, घरेलू उपयोग हेतु समान, इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स, स्टार्टअप, गृहसज्जा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी सेक्टर जैसे कई कंपनी के लगभग 150 स्टॉल लगाए गए हैं।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please