दैनिक पर्यटन बाजार

जोधपुर। जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र, उद्योग प्रोत्साहन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्तावधान में आगामी 24 जनवरी से 04 फरवरी तक शहर के रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 को तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र और आयोजन समितियों के सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

उत्सव के आयोजन के सफल संचालन के लिए जिला कलक्टर द्वारा अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) चम्पालाल को प्रशासनिक संमन्वयक, कोषाधिकारी जोधपुर शहर दिनेश बारठ को वित्तीय संमन्वयक मनोनीत किया गया है।

बैठक में जिला कलक्टर ने उत्सव स्थल रावण का चबूतरा मैदान, उत्सव की थीम, उत्सव आयोजन के इन्का मेनेजमेंट, उत्सव स्थल पर लगने वाली स्टॉल्स दरों का निर्धारण, आयोजन में संभावित आय वे व्यय विवरण, निविदा प्रक्रिया तय करने, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रेफिक व्यवस्था एवं पार्किग व्यवस्था, अग्निशमन एवं सफाई व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने उत्सव स्थल की तरफ जाने वाली रोड पर बेरिकेटिंग, रोशनी की व्यवस्था, सौन्द्रयीकरण आदि व्यवस्थाओं के लिए जेडीए को, उत्सव स्थल पर जलापूर्ति के लिए पीएचईडो को, स्वागत द्वार व अन्य जगह पर गमलों के लिए उद्यान विभाग को, उत्सव स्थल पर विद्युत व्यवस्था के लिए डिस्काम, टेलीफोन के लिए बीएसएनएल को, उत्सव स्थल पर चिकित्सा सुविधा के लिए चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।