रामलीला मैदान में 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कैबिनेट मंत्री और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे और मेले की सफलता की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री 25 दिसंबर को मेले का उद्घाटन करेंगे।
उत्सव में देश के लगभग 20 प्रांतों के हस्तशिल्प उत्पादक अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। लघु उद्योग भारती के सहयोग से मेले में उद्यमियों के लिए कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें टैक्स, वित्तीय मॉडल और उद्योग संबंधी विषयों पर चर्चा होगी। इस बार मेले की थीम “ऑपरेशन सिंदूर” है और भारतीय सेना के शौर्य को प्रदर्शित किया जाएगा। 800 से अधिक स्टॉल्स में स्थानीय हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को प्राथमिकता दी गई है। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, आयोजन समिति सचिव एसएल पालीवाल, पूजा सुराणा, निर्मल भंडारी, मेघराज लोहिया, भरत दिनेश, राधेश्याम रंगा, निर्मल गहलोत, महेंद्र दवे, अनुराग लोहिया, सोनू भार्गव, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।