<p>नवज्योति/जोधपुर। जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र, उद्योग प्रोत्साहन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में बारह दिवसीय 33वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 रावण का चबूतरा मैदान में में 24 4 जनवरी से शुरु होगा। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत करेंगे। इस बार हस्तशिल्प उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए कई नवाचार किए हैं। मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष एवं मेला समन्वयक महावीर चोपड़ा ने बताया, इस बार पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव पूरा भारतीय संस्कृति और राममय थीम पर आधारित होगा। मेले में आम जन को आकर्षित करने के लिए कई नवाचार किया जा रहे हैं।</p><p>मेले का सेंट्रल पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा। इसबार का सेंट्रल पंडाल विविधताओं से भरा होने के साथ जोधपुर के प्रमुख उद्योगों की झांकी र सजाई जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं की झांकी भी मेले में प्रदर्शित की जाएगी। इस सेंट्रल पंडाल में विश्वकर्मा मार्केट तैयार किया गया हैं, जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रमुख 18 लाभार्थी वर्ग की प्रतिकृतियां स्थापित होगी। पांडाल में जोधपुर पवेलियन भी तैयार किया जाएगा जिसमें जोधपुर के प्रमुख उद्योग हैंडीक्राफ्ट उद्योग, स्टील उद्योग, पत्थर उद्योग, कपड़ा उद्योग, इंजीनियरिंग उद्योग और ग्वार गम में अन्य फूड से संबंधित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी सेंट्रल पंडाल में मोदी सरकार की पिछले 10 साल की उपलब्धियां की जानकारी दी जाएगी। सेंट्रल पांडाल में लगने वाला वैक्स म्यूजियम इस बार मे लेका प्रमुख मेले आकर्षण का केंद्र होगा। वैक्स म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित प्रसिद्ध हस्तियों के मोम के स्टैच्यू लगाए जाएंगे।</p>