पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का आयोजन 9 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक स्थानीय रामलीला मैदान में किया जायेगा। पिछले 34 वर्षों से जोधपुर से आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह प्रदर्शनी राजस्थान की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी है जिसमें 15 से अधिक राज्यों के 700 से अधिक उद्यमी, दस्तकार, निर्यातक भाग लेते हैं। इस प्रदर्शनी मे सरकार के सभी विभागों भी सहयोग करते है। हस्तशिल्प उत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाहर चैधरी और सचिव जेडीए भागीरथ विश्नोई की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक का आयोजन मारवाड इंटरनेशनल सेन्टर जोधपुर मे किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र महाप्रबंधक एस एल पालीवाल, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप दाधीच, उत्सव के मुख्य समन्वयक व लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई, प्रान्त सचिव श्रीमती मीनू दूग्गड, स्टॉल आवंटन समिति के सुधीन्द्र दुग्गड, जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला, महानगर उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता, सचिव हरीश, चाण्डक, हरीश लोहिया, पंकज लोढा, पूनमचनंद तंवर, किशोर हरवानी महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, सचिव श्रीमती कंचन लोहिया व सूरसागर सचिव नरेश परिहार इत्यादि उपस्थित रहे।