<p>सान्ध्य टाइम्स ब्यूरो। लघु उद्योग भारती (LUB) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की है। LUB के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि मीटिंग में पानी से जुड़े कई विषय मंत्री के समक्ष उठाए। केंद्रीय भूजल बोर्ड ने औद्योगिक कार्य के लिए भूजल दोहन का नियम बनाया था। इसे लेकर 24 सितंबर 2020 को गजट नोटिफिकेशन भी जारी हुआ। इसमें पेनाल्टी थोप दी गई है। एमएसएमई को 1 लाख से 50 लाख की पेनाल्टी तकनीकि गलतियों के चलते भुगतनी पड़ रही है। कई बार ई-मेल समय पर नहीं मिला। सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा। मंत्री ने समस्या का रिव्यू करने का आश्वासन दिया है। साथ ही जिन जगहों पर खारा पानी है, वहां जमीन से पानी निकालने का चार्ज नहीं लगता है। इसमें भी पेनाल्टी थोप दी है। जमीन से पानी निकालने का नियम तो बना दिया है, जो अलग-अलग राज्यों में भिन्न है। घनश्याम ओझा ने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय और जलशक्ति मंत्रालय को मिलकर एक जैसे नियम बनाने चाहिए। मीटिंग में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारिक, शांतिलाल बालड़, विठुजा, मुकेश गुप्ता, चंदनाराम जाट, नैनाराम, प्रेम माली, संदीप ओस्तवाल, भूराराम जाट, चेलाराम चौधरी और पारस आदि मौजूद रहे। (प्रस)</p>