लघु उद्योग भारती राजस्थान की ओर से उद्योग, वन एवं पर्यावरण खान विभाग के विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर अलग-अलग सत्रों के माध्यम से कॉन्स्टीट्यूट क्लब जयपुर में एक संगोष्ठी सम्पन्न हुई।
प्रथम सत्र में उद्योग, वाणिज्य एवं खेल मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़, राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, उद्योग विभाग के आयुक्त रोहित गुप्ता, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। द्वितीय सत्र वन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। विगत दिनों एनजीटी के माध्यम से एक याचिका डंपिंग यार्ड से प्रदूषण से सम्बंधित दायर की गई। इस दौरान लघु उद्योग भारती किशनगढ़ से मुकेश अग्रवाल, उमेश गोयल, राजेश गोयल, पवन बंगाली, जितेंद्र राजपुरोहित और किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन ने उपरोक्त विषय पर डंपिंग यार्ड में नियमों की पालना व औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूलता के लिए पौधरोपण आदि की जानकारी प्रदान की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी प्रस्तुत किया।