'प्रदूषण रहित उद्योगों के लिए औद्योगिक क्षेत्र बनाए सरकार'

October 12, 2023

<p>आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले के उद्यमियों ने प्रदूषण रहित उद्योगों की स्थापना के लिए नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की मांग रखी। लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता के इस सुझाव पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है।</p><p>ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने सीएम को उद्यमियों की समस्याओं को लेकर प्रत्यावेदन सौंपा। जिसमें उद्योगों के लिए विद्युत समस्याएं, भू उपयोग परिवर्तन, औद्योगिक क्षेत्र, जीएसटी उत्पीड़न, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग नीति पर सुझाव व समाधान बताए।</p><p>नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स अध्यक्ष राजेश गोयल व सीताराम अग्रवाल ने सीएम को संबोधित ज्ञापन में आगरा के पर्यावरण व जनसुविधाओं की बात कही। यमुना किनारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की । अधिवेशन में आरएसएस क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश, संगठन मंत्री प्रकाश चंद, भरत धरड़, गौरव मित्तल, राजीव बंसल, केएनसीसी के वरुण अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, संजय गोयल, प्रदीप मेहता, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।<br> </p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please