बजट विकसित राजस्थान को समर्पित

February 27, 2025

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने राजस्थान की उप मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री दीया कुमारी की ओर से प्रस्तुत राजस्थान राज्य बजट 2025 को राजस्थान के समग्र विकास का प्रशंसनीय दस्तावेज बताया है। ओझा ने कहा कि युवाओं, महिलाओं, कृषको, श्रमिकों एवं उद्यमीबन्धुओं की सभी आशाओं को इस बजट द्वारा परिपूर्ण किया गया है। लघु उद्योग भारती की ओर से अपने बजट सुझावों मे दी गयी अधिकांश समस्याओं को निराकरण किया जाना एवं प्रगति के लिये दिये गये सुझावों को बजट प्रस्तावों में समाहित किये जाने से राज्य की प्रगति के नये स्वर्णिम युग का शुभारम्भ हो गया है। लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने कहा कि युवाओं, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग की एवं सामान्य वर्ग की महिलाओं को उद्यमिता की ओर आकर्षित करने के अनेक प्रस्तावों की ओर बजट सर्वत्र स्वागत योग्य एवं अनुशंसनीय है। 

राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न समस्याओं, मुकदमों एवं कानूनी मकड़जाल में फंसे हुए वाहन चालकों एवं वेयर हाउस मालिकों, खनिज उद्यमियों एवं अनेक वैट संबंधित लम्बित प्रकरणों आदि के लिये लायी गयी निराकरण योजनाएं अत्यधिक स्वागत योग्य है क्योंकि इनसे राजस्थान के बन्धुओं को तनावमुक्त होकर अपने उद्योग एवं व्यापार संचालित करने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त होगा। 

जोधपुर अंचल अध्यक्ष महावीर नाचौपड़ा ने कहा कि रोजगार पॉलिसी लाना, कौशल विकास की योजनाओं को प्रोत्साहित करना, खाद्यान्न प्रसंस्करण के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया जाना आदि अनेक क्रांतिकारी घोषणाओं को सर्वत्र स्वागत योग्य बजट बना दिया है। प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई ने राजस्थान रोजगार नीति 2025 एवं विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, उद्योगों में फायर एनओसी की अवधि 2 वर्ष करने का अभिनन्दन किया। प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर ने औद्योगिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में संतुलन बनाये रखने के उद्देश्य से ग्रीन ग्रोथ क्रेडिट पॉलिसी जिसके तहत पहले से चल रहे उद्योगों और नये उद्योगो को दी गयी छूट को स्वागत योग्य बताया। मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर ने जयपुर में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फोर माईन्स एण्ड मिनरल्स एवं नये खनिजों की खोज के लिये बनायी गयी राजस्थान मिनरल एक्सप्लोरेशन कम्पनी को प्रशंसनीय कदम बताया। हरीश लोहिया ने प्लग एण्ड प्ले मॉडल पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का स्वागत किया। सीए, पंकज चाहेतों ने सर्विस सेक्टर में निवेश हेतु ग्लोबल कैपेसिटी सेन्टर पॉलिसी व बजट में करो में दी गयी राहत का स्वागत किया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please