<p>इंदौर. ग्लोबल फोरम फॉर इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट व भारतीय उद्योग व्यापार नी मंडल ने सिडबी एवं ओपन नेटवर्क फॉर | डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के न संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का व पूरे विश्व में सबसे तेजी से आगे बढ़ आयोजन किया। यह सूक्ष्म मध्यम एवं । लघु उद्योगपतियों के साथ ही व्यापारियों के लिए विशेष रूप से था। इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट अदिति सिंघा ने अपने उद्बोधन में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि भारत की इकोनॉमी जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर होगी। भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इस उद्देश्य की प्राप्ति में ई- कॉमर्स का महत्व सर्वाधिक होने वाला है। इंडस्ट्री 4.0 यूरोप अमेरिका में तेजी से आगे बढ़ा है। इंडस्ट्री 5.0 भारत में रहा है। उन्होंने कहा, फ्लिपकार्ट और अमेजन ने पूरे देश के उद्योगपतियों और व्यापारियों को अपने चंगुल में फंसा लिया है। यह भी सत्य है कि दोनों ही कंपनियां विदेशी हैं, जो भारत के उद्योग और व्यापार पर कब्जा करने की मानसिकता से कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर गौरव गोयल, अनुज्ञा हडू एवं तिर्के व सिडबी के ब्रांच मैनेजर अमित सेठी वक्ता सहित अध्यक्ष दीपक भंडारी, सचिव आनंद रैकवार, अलंकार भार्गव, आदित्य रघुवंशी, दीपक शाह, अंकित कुंभकार, अभिषेक सिंह, हुसैन राजा, प्रशांत तिवारी, विक्रम वडनेरे, अमित भट्ट शुभम दुबे, सिद्धार्थ रघुवंशी एवं गौरव भूतड़ा सहित कई मुख्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में एमएसएमई से तीन असिस्टेंट डायरेक्टर गौरव गोयल, अनुज्ञा हंडू और तिरके उपस्थित रहे। सिडबी की ओर से अमित सेठी ने घोषणा की। चार घंटे चले सेशन में 200 से अधिक उद्योगपति व व्यापारियों ने अनेक जानकारियां प्राप्त की।</p><p> </p>