बद्दी में 25 को मनाया जाएगा लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस

April 30, 2025

लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस 25 अप्रैल को बद्दी में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मुख्यअतिथि के रूप में भाग लेंगे, जबकि एमएसएमई के अतिरिक्त निदेशक अशोक कुमार गौतम और लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष अरविंद धूमल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि इस बार स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन होटल निमंत्रण बद्दी में होगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा और 9:30 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योग भारती के पुराने साथियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने संस्था के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। साथ ही समाज के उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज के लिए योगदान दिया है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया जाएगा। कार्यक्रम में बद्दी, नालागढ़, बरोटीवाला, परवाणू, पालमपुर, कालाअंब के सदस्य भी भाग लेंगे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, उपाध्यक्ष एनपी कौशिक, महासचिव संजीव, प्रांत प्रभारी विक्रम विंदल, कोषाध्यक्ष अखिल मोहन, समर सिंह चंदेल (नालागढ़ इकाई अध्यक्ष), राघव आचार्य (महासचिव), राजीव मनोच (सचिव), लाला रूप नारायण, राजीव चौहान (बद्दी इकाई अध्यक्ष), विनोद खन्ना, अजय चौहान (बरोटीवाला इकाई अध्यक्ष), पीयूष शर्मा (महासचिव), एमपी शर्मा (परवाणू इकाई के पैटर्न) और राजीव गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please