<p>लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के नेतृत्व में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 की तैयारियों को लेकर भवन सभागार मे बैठक हुई। जिसमें मेले के स्वरूप को लेकर चर्चा की। 24 जनवरी से 4 फरवरी तक होने वाले उद्योग हस्तशिल्प उत्सव को नई थीम के साथ प्रस्तुत करने का निर्णय किया गया। उन्होने बताया कि मेले की थीम राममयी होगी। जिसमें भारतीय संस्कृति एवं परम्परा आधारित अनेक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले के लिए आयोजना समिति, संरक्षक मण्डल, केन्द्रीय पण्डाल व मेला प्रांगण सजावट समिति, विभिन्न संगोष्ठियों के आयोजन के लिये समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति, स्वागत समिति, वित्त समिति, स्टॉल आवंटन समिति, प्रचार समिति, इन्फ्रा मैनजमेन्ट समिति, सुरक्षा समिति, स्वच्छता समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही बच्चों के मनोरंजन पाण्डाल को भी नया रूप देने का प्रयास किया जायेगा। बैठक मे सुधीन्द्र दुगड, राजेन्द्र राठी, जोधपुर महानगर उपाध्यक्ष पंकज भण्डारी, सचिव मृदुल सालेचा, बोरानाडा इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा, सचिव थानाराम चौधरी, मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर, सचिव दिनेश सोनी, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता, सचिव हरीश चाण्डक व हरीश लोहिया उपस्थित रहे।<br> </p>