राजस्थान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में लघु उद्योग भारती एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 12वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 19, 20 व 21 सितंबर को भिवाड़ी के एग्जीबिशन ग्राउंड, अरावली विहार आरएचबी में आयोजित किया जाएगा। यह प्रदेश का सबसे बड़ा बिजनेस टू बिजनेस एग्जीबिशन होगा, जिसमें देशभर के उद्योग जगत से जुड़े प्रतिष्ठित निर्माता, वितरक, सेवाप्रदाता, व्यापारी और निवेशक भाग लेंगे। फेयर का पोस्टर विमोचन जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के उद्योग एवं ! खेल मंत्री कर्नल राज्य वर्धन राठौर, उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश 1 अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, सचिव नरेश । पारीक, जयपुर अंचल से सुधीर । गुप्ता, अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा, आईआईएफ कोऑर्डिनेटर एलएन गुप्ता, भिवाड़ी द्वितीय इकाई अध्यक्ष सरजीत यादव, चौपानकी इकाई अध्यक्ष विमल पंडित, 1 संरक्षक मुकेश शर्मा, वरिष्ठ । उपाध्यक्ष रजनीश त्यागी मौजूद रहे।