<p>लघु उद्योग भारती उज्जैन की चारों मक्सी रोड, देवास रोड, आगर रोड व महिला इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप भगवान विश्वकर्मा की जयंती उत्साह पूर्वक पायोनियर इंजीनियरिंग मक्सी रोड उद्योगिक क्षेत्र पर धूमधाम से बनाई गई। प्रारंभ में भगवान विश्वकर्मा जी की आरती की गई। इसमें उज्जैन पुलिस अधीक्षक श्री सचिन जी शर्मा भी सम्मिलित हुए, आरती के पश्चात श्रमिक भाइयों एवं उद्योगपतियों को प्रसाद वितरण किया गया उसके पश्चात श्रमिकों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम का संचालन गिरीश जायसवाल द्वारा किया गया, मंचीय कार्यक्रम उपरांत सभी ने भोजन ग्रहण किया, इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री अतुल जी वाजपेई विशेष रूप से उपस्थित थे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेमीचंद जी जैन, ईश्वर जी पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतीत अग्रवाल, मालवा संभाग सचिव राजेश गर्ग एवं इकाइयों के अध्यक्ष नीलम कालरा, गिरीश जायसवाल, बृजेश शिवहरे, अखिलेश नागर एवम् सचिव दिलीप रोहरा, जितेंद्र भाटी, चित्रा मेहता, अनुभव जैन के साथ ही चारो इकाई के प्रभारी सुनील पीठवे, सुनील भावसार, सुयश सुराना, अर्चना कुलश्रेष्ठ, योगेन्द्र पाटिल, जितेंद्र जैन, जैरी जैस्टिन, प्रवीण पांचाल, एवं बड़ी संख्या में उद्योगपति व श्रमिक उपस्थित थे।</p>