महाधिवेशन में उद्यमियों की समस्याएं उठाईं

October 13, 2023

सहारनपुर, संवाददाता। संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लघु उद्योगपतियों के उद्यमी के लिए महाअधिवेशन आयोजन आगरा में किया गया।

इसमें सहारनपुर के करीब 50 उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता द्वारा मंडलभर के उद्यमियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किये जा रहे पिलखनी सहारनपुर औद्योगिक में उद्यमियों से दो-दो सरकारी विभागों द्वारा रखरखाव शुल्क लिए जाने का मुद्दा उठाया।

अनुपम गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों से उत्तर प्रदेश राज्य विकास प्राधिकरण भी रखरखाव शुल्क वसूल रहा है एवं जिला पंचायत भी रखरखाव शुल्क वसूल रही है एवं दो-दो सरकारी विभागों को रखरखाव शुल्क देने के बावजूद पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है एवं जो सुविधाएं मौजूद भी हैं उनका पूरी तरह से रखरखाव नहीं हो पा रहा है।

इस दौरान लघु उद्योग भारती के सहारनपुर मंडल के प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, मंडल महामंत्री आलोक जैन, जिला महामंत्री राजीव चांदना चानना, संरक्षक देवेंद्र कुमार बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सडाना, उद्योग बंधु कन्वीनर एवं मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय शर्मा, कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी राजीव आनंद, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी रवि वैश्य आदि मौजूद रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address

LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please