महिलाओं को लघु उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही शिवानी यादव

April 16, 2025

अलवर शहर निवासी शिवानी यादव महिलाओं को लघु उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही है। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कॉर्पोरेट क्षेत्र की है। ये इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाने के लिए प्रयासरत है। शिवानी कंसल्टिंग फर्म में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में 3 साल का और बिजनेस कंसलटेंट का 2 साल का अनुभव रखती हैं। अपने पति के साथ एमआईए, अलवर में पारिवारिक व्यवसाय में अपनी जिम्मेदारियों को निभाती है। शिवानी यादव को अलवर की लघु उद्योग भारती महिला विंग की पहली महिला अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त है। लघु उद्योग भारती भारत में सूक्ष्म, मध्यम और लघु व्यवसायों को समर्थन देने के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय संघ है।

इनके नेतृत्व में अलवर में एलयूबी महिला विंग के सहयोग से दो बड़े पैमाने की प्रदर्शनियों, स्वयंसिद्धा और 'फागोत्सव प्रदर्शनी' जो जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र, अलवर के सहयोग से आयोजित हुई सहित 67 कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समन्वय किया है। शिवानी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करवाती है। इन्होंने सूक्ष्म एवं लघु व्यवसाय के प्रोत्साहन एवं उत्थान पर केंद्रित कई जागरूकता सेमिनार किए हैं।

परिणीता ने मॉडलिंग में दिलाई अलवर को पहचान

अलवर शहर निवासी परिणीता शर्मा ने अभिनेत्री व मॉडल के रूप में अलवर को पहचान दिलवाई। उन्होंने बताया कि अलवर शहर बहुत छोटा है यहां मॉडलिंग का स्कॉप नहीं है, इसके लिए बाहर निकलना पड़ा। मैं 9 साल से फिल्मों में कार्य कर रही हूं। परिणिता को 2018 में मिस फोटो जेनिक फेस, 2021 में मिस चार्मिंग गर्ल का और 2022 में नेशनल बालवीर का अवॉर्ड मिला। वर्ष 2024 में वे मिस टीन जयपुर मॉडल का अवॉर्ड मिल चुका है। उन्होंने बताया कि 2024 राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जोधपुर में म्हारी बिंदणी मूवी को बेस्ट मूवी का अवॉर्ड मिला। वर्ष 2023 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। परिणीता अब तक 15 फिल्मों में कार्य कर चुकी हैं, जिनमें दो बॉलीवुड, एक साउथ और एक ओटीटी चैनल के लिए की है।
 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please