लघु उद्योग भारती की पाली महिला इकाई की ओर से 2 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन महावीर नगर स्थित मरुधर केसरी भवन में 3 अक्टूबर को किया गया।
इस दौरान लघु उद्योग भारती की पाली महिला इकाई की अध्यक्ष नेहा मेहता ने बताया कि प्रदर्शनी में 61 स्टॉल लगी हुई हैं। इनमें रेडीमेड गारमेंट्स, डेकोरेशन, कॉस्मेटिक ज्वैलरी, सौन्दर्य सामग्री, खाखरे-पापड़, केक, जूतियां जैसी स्टॉल शामिल हैं। पाली सहित जोधपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, ब्यावर, अजमेर से भी कई ग्रुप यहां स्टॉल लगाने पहुंचे। इस दौरान लघु उद्योग भारती की इस प्रदर्शनी और मेले में आशा भूतडा, रेनू बम्ब, नेहा मेहता, भारती गुप्ता, खुशबू दुबे, सुनयना भंसाली, अनीता पारख, शीतल शॉपिंग की। दाधिच, वर्तिका गोयल, दिव्या गोयल, सरोज सांड, हीना राजपुरोहित सहित कई महिलाएं मौजूद रही।
प्रदर्शनी और मेले का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, टीम का स्वागत
लघु उद्योग भारती पाली की महिला इकाई को और मेले का गुरुवार ओर से स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी को कलेक्टर एलएन मंत्री और उनकी पत्नी ने अवलोकन किया। प्रत्येक महिला उद्यमी से उनके द्वारा कुटीर व लघु उद्योग के माध्यम से बनाए जा रहे उत्पादों को देखकर उनकी सराहना की। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सैयद रज्जाक अली ने भी सभी महिला उद्यमियों से उनके उत्पाद व उनके उद्योग के बारे में जानकारी ली। मेले में जोधपुर लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष मोना हरवानी के नेतृत्व में आई टीम का पाली महिला इकाई के सदस्यों ने स्वागत किया। विभिन्न प्रकार के उत्पादों को देखने पाली शहर की महिलाओं की दिनभर भीड़ लगी रही।