<p>लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के तत्वावधान मे एचडीएफसी म्यूचुअल फण्ड निवेशक एजुकेशन एवं अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एवं निवेश कोच कृष्ण शर्मा ने व्यक्तिगत वित्त पर बचत एवं निवेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि म्यूचुअल फ ण्ड मे निवेश से धन अधिक सुरक्षित रहता है एवं दीर्धावधि मे लाभकारी सिद्ध होता है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बचत करने की आवश्यकता पर बल दिया। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने अतिथियो को स्वागत किया। सुनिल गोलेच्छा ने कहा कि वित्तीय पूंजी निवेश पर आमजन का भरोसा बढ़ रहा है। इस अवसर जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक व दिपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती बिन्दू जैन, पंकज लोढ़ा, श्रीमती मीनू दूगड, पंकज भण्डारी, एचके गर्ग, राजेन्द्र सालेचा, थानाराम चौधरी, पूनमचंद तंवर, दिनेश सोनी, श्रीमती मोना हरवानी, श्रीमती कंचन लोहिया, श्रीमती इन्दू चौपडा, नरेन्द्र परिहार, रवि गुप्ता, हरीश चाण्डक, नितेश बूब, महावीर चौधरी, महेन्द्र कांकरिया, सुरेश मुथा व अशोककुमार गहलोत, श्री सुधीन्द्र दुगड, श्री हरीश लोहिया श्री बाबूलाल शाह श्री किशोर हरवानी इत्यादि अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन दीपक माथुर ने किया।</p>