राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा उद्योगों की स्थापना एवं संचालन के लिए विशेष छूट योजना के तहत लघु उद्योग भारती भवन सभागार में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उद्योगपतियों को प्रदूषण नियंत्रण नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें आवश्यक अनुमतियां सरलता से उपलब्ध कराना था। शिविर के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि यह पहल उद्योगों को पर्यावरणीय नियमों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सुचारू रूप से संचालन की सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के संतुलन को बनाए रखना आवश्यक है, ताकि सतत विकास संभव हो सके।
उद्योगों को मिलेगी सरलता से अनुमति
लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि यह विशेष छूट योजना 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी, जिसके अंतर्गत उद्योगों को आवश्यक अनुमतियां एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में सरलता होगी। इस पहल से
दूसरे दिन होगी उद्योग नीति पर कार्यशाला
संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई ने जानकारी दी कि 12 मार्च को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जोधपुर द्वारा राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों और योजनाओं की जानकारी देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला प्रातः 11:00 बजे से लघु उद्योग भारती भवन सभागार में होगी, जिसमें उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।
उद्योगपति प्रदूषण नियंत्रण मापदंडों का पालन आसानी से कर सकेंगे। प्रदूषण नियंत्रण मंडल जोधपुर की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रक्रियाओं एवं दस्तावेजों में छूट दी जा रही है, जिससे समय और लागत
दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि शिविर में उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण की आधुनिक तकनीकों और नियमों की जानकारी दी गई। पहले दिन आयोजित शिविर में 25 से अधिक उद्यमियों ने पंजीयन कराया और उन्हें अनुमति एवं अनापति प्रमाण पत्र जारी किए गए।
शिविर में गणमान्य लोग रहे उपस्थित
शिविर के आयोजन में लघु उद्योग भारती के प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रांत सचिव पंकज लोढ़ा, बोरानाडा इकाई अध्यक्ष राजेंद्र सालेचा, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राठी, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र कांकरिया, हरीश लोहिया, एच. के. गर्ग, हरीसिंह गहलोत और हितेंद्र राठी सहित कई उद्यमी मौजूद रहे। प्रदूषण नियंत्रण मंडल जोधपुर से वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी देवेंद्र सिंह, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी मनीषा विश्नोई, ऋणु शर्मा. कविता चारण और सहायक प्रशासनिक अधिकारी दीपक पंवार ने भी इस शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई ने धन्यवाद ज्ञापित किया और उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण नियमों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया।