चंडीगढ़ के लोक भवन में शुक्रवार को लघु उद्योग भारती के वार्षिक हिंदी कैलेंडर का विमोचन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया। यह कार्यक्रम हिंदी भाषा के सम्मान, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने की दिशा में अहम पहल माना गया।
लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवी भसीन ने कहा कि यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाता है। हिंदी में कार्य करना लघु उद्योगों को आम जनमानस से जोडने का सशक्त माध्यम है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय पहचान है और इसके माध्यम से उद्योगों का संचालन राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में मनीष निगम, सुनील खेतरपाल, अरुण शर्मा, जरनैल सिंह और रितेश अरोड़ा उपस्थित रहे।