<p>सहारनपुर: अयोध्या धाम में श्री रामलला के भव्य विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लघु उद्योग भारती द्वारा एक भव्य कार्यक्रम 'आओ दिन में खेले होली, रात में मनाए दीवाली आयोजित किया जा रहा है।</p><p>22 जनवरी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि 22 जनवरी को कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर सुबह 11 बजे हवन किया जाएगा, दोहपर 12 बजे से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलसीडी स्क्रीन पर किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे हलवा और कढ़ी चावल एवं बूंदी के प्रसाद के भण्डारे का आयोजन होगा एवं गुलाल और फूलों से होली खेली जाएगी। रात्रि में शिव धाम भूतेश्वर मंदिर रोड पर सांय 6.30 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा, रात्रि 8.30 बजे दीपमाला एवं भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।</p><p>लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक सुशील सडाना, अक्षय जैन, घनश्याम महेश्वरी एवं अजेश शर्मा को बनाया गया है। भजन संध्या का आयोजन राजीव आनंद, बृजेश प्रजापति, विपुल जैन, आदेश बिंदल द्वारा कराया जाएगा। आतिशबाजी का आयोजन कुलदीप धमीजा, अनुज अग्रवाल, मयंक एवं संजीव जैन के द्वारा कराया जाएगा।</p><p>बैठक में जिलाध्यक्ष वरूण अग्रवाल, जिला महामंत्री राजीव चानना, संगठन महामंत्री शौर्य जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुधाकर अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार बंसल, प्रदीप सिंघल, अनुज जैन, दिनेश माहेश्वरी, संदीप गुप्ता, विपिन कुमार जैन, अजय अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, राजीव अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, विशाल नागपाल, दुष्यंत सैनी, सुमित धीमान, मनोज गोयल, संदीप अग्रवाल, आदेश बिंदल, अंबर जैन, अनिल कुमार गुप्ता आदि बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहें।</p>