छत्तीसगढ़ लघु उद्योग भारती द्वारा रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, भिलाई में महिला उद्यामिता प्रोत्साहन का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय, पूर्व अध्यक्ष वजू भाई वगासिया, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष समीर मूंदड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 बहनों की भागीदारी रही। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में लघु उद्योग भारती की भविष्य की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। प्रकाश चंद्र ने भारत के इतिहास में उद्योगों की भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत का स्वप्न, उद्योगों के माध्यम से ही साकार हो सकेगा। महामंत्री सीपी दुबे ने मंच से उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन जी से उद्योमियों के हितार्थ कुछ मांगों को प्रस्तुत किया, जिनमें से मुख्य रूप से एमएसएमई के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन करना है, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस तरह एमएसएमई के लिए केन्द्र में अलग मंत्रालय है, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे प्रान्तों में अलग मंत्रालय है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी एक अलग मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए। इस पर उद्योग मंत्री ने अपनी सहमति जताई है और उन्होंने कहा कि उद्यमियों ने यहां जितनी भी मांगें रखीं है, हम उससे अधिक करने का प्रयास करेंगे। बहनों ने करतल ध्वनि से उनकी बातों पर आभार जताया। उद्यमी बहनों ने कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया समीर मूंदड़ा ने सभी बहनों का उत्साह वर्धन किया। गीता वर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) सरोजिनी पाणिग्रही (सुपेला महिला ईकाई), रश्मि वर्मा (भिलाई महिला ईकाई) ने अब तक किए गए अपने कार्यों का ब्यौरा दिया। संचालन तूलिका पाण्डे ने किया। मुख्य रूप से सत्यनारायण अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पुरुषोत्तम पटेल, दीपक उपाध्याय, उमेश चितलंघिया, ईश्वर पटेल, टीना सतपुते, युगबोध् अग्रवाल, विजय अग्रवाल, स्मिता डोडके आदि उपस्थित रहे।