लघु उद्योग भारती इकाई भवानी मंडी द्वारा बैठक एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

July 29, 2025

लघु उद्योग भारती इकाई भवानी मंडी द्वारा रीको इंडस्ट्रीज एरिया भवानी मंडी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भवानी मंडी इकाई के सदस्य प्रीतपाल सिंह होरा को प्रदेश कार्यकारिणी में तथा श्री गोविंद जी बिरला को प्रांतीय संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने पर स्वागत किया गया। इकाई अध्यक्ष सी ए प्रकाश गुप्ता ने संगठन की आगामी कार्ययोजना से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रीको औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड उपलब्ध नहीं होने से नए उद्योगों की स्थापना में कठिनाइयों आ रही हैं। इस समस्या के समाधान हेतु भवानी मंडी में एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करवाने के लिए लघु उद्योग भारती सतत प्रयासरत है। इसके साथ ही उद्योगों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी संगठन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर एक उद्योग, एक पौभा योजना के अंतर्गत रोको औद्योगिक क्षेत्र में नीम, शीशम, आंवला एवं अनार सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 11 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल सुरेखा, प्रीतपाल सिंह, गोविंद बिरला, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र जैससवाल, रिंकू छाबड़ा, परमजीत सिंह, महेश ठेकेदार, प्रदीप जैन आंवर, सीए महक गुप्ता, अरुण गर्ग, आनंद भराडिया, रविंद्र पाल सिंह, बृजेश खंडेलवाल, सौरभ वसल जसविंदर सिंह होरा, सीए यश नाहरा एवं अरमान सिंह सहित अनेको सदस्य उपस्थित रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please