लघु उद्योग भारती उदयपुर का विद्युत बिलों में सरचार्ज के विरोध में धरना

July 24, 2023

लघु उद्योगों के हितों के लिए समर्पित विश्व में लघु उद्योगों के सबसे बड़े संगठन लघु उद्योग भारती की सातों इकाइयों के दो सौ से ज़्यादा सदस्यों ने विद्युत बिलों में जुड़ कर आ रहे विद्युत सरचार्ज अतिरिक्त व अधिभार के विरोध में उदयपुर ज़िलाधीश कार्यालय पर 11 बजे से 1 बजे तक धरना दिया । आज संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने जिला, नगर, उपखंड के प्रशासनिक कार्यालयों पर विद्युत बिलों में सरचार्ज के विरोध में दो घंटे का धरना दिया । लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि यह धरना उद्योग व्यापार संगठन विद्युत उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुआ जिसमें भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के विजय गोधा, कलडवास चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हेमंत जैन, अनिल जैन, आदि ने अपने अपने संघठन के सदस्यों के साथ सहभागिता निभाई. सभी ने अपने संघठन के माध्यम से फ्यूल सरचार्ज के नाम पर किया जा रहा उद्योग एवं व्यापार जगत का शोषण को तुरन्त रोका जाने के माँग रखी।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please