लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बैठक में लिया गया निर्णय

October 5, 2023

<p>काशी के उद्यमी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उद्योग चलाने में आ रही समस्याओं एंव प्रमुख विषयो पर चर्चा करेंगे। यह निर्णय लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के कबीर चौरा स्थित कार्यालय पर संघठन की बैठक में लिया गया है। संघठन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष ने कहा कि ११ अक्तूबर को आगरा में आयोजित संघठन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उद्योगों एवं उद्यमियों की समस्याओं एवं प्रमुख विषयो पर चर्चा की जाएगी। इसमे चंदौली जनपद की वर्षो पूर्व से बंद पड़ी हरी फर्टिलाइजर इकाई की भूमि पर औद्योगिक अस्थान एवं एमएसएमई टेक्निकल सेंटर बनाने की मांग की जाएगी। साथ ही औद्योगिक अस्थान चांदपुर एवं चिरईगांव के निरस्त औद्योगिक प्लाटों को आवंटित करने की मांग रखी जाएगी। साथ ही एक जनपद एक उत्पाद के तहत बुनकरों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को बैठक में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। अरुण सिंह मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जनपद के २५ व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रतिनिधि मण्डल के शामिल होने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सर्वेश श्रीवास्तव ने श्रम रजिस्ट्रेशन, खाद सुरक्षा, औषधि प्रशासन व अन्य औद्योगिक समस्याओं तथा निराकरण पर चर्चा की। ज्योति शंकर मिश्र ने कहा की ने उद्यम की स्थिति खराब होती जा रही है। सरकारी योजनाओं में मिलने वाली सब्सिडी देने में देरी की जाती है। दिनेश गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री जी के समक्ष काशी की समस्याओं को रखकर निदान की मांग की जाएगी। बैठक में दिनेश गुप्त, गुलशन मौर्य, अरुण सिंह ज्योति शंकर मिश्र, सुभाष सिंह रणधीर सिंह, गुलजारी लाल गुप्त भारत भूषण गुप्त आदि उद्यमी मौजूद रहे।</p><p> </p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please