लघु उद्योग भारती का अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

August 30, 2024

लघु उद्योग भारती का अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। हनुमानगढ़ रोड स्थित केआर रिजॉर्ट में हुए इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसान और उद्यमी मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। जिससे देश को आगे बढ़ाने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के लिए लघु उद्योग भारती वरदान साबित होगा। सभी किसानों और उद्यमियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने करण कि श्रीगंगानगर के किसानों की किजू संबंधी, ईट भट्टे संबंधी समस्याएं दूर की जाएंगी। अब केवल बातें नहीं होगी। अब काम होगा, इस देश को परम वैभव तक पहुंचाने को लिए सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उनहोंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को किसान और लघु व मुक्ष्म उद्योग मिलकर मजबूत करेंगे। देश अब पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। उद्यमी और किसान का चोली दामन का साथ है। यदि किसान समृद्ध हुआ तो व्यापारी भी समृद्ध होगा। कार्यक्रम में उद्यमी और अजदाता दोनों ही शामिल है। श्रीगंगानगर राजस्थान ही नहीं देश में अपनी पहचान रखता है। उन्होंने यहां के उद्यमी और किसान के संपन होने का विश्वास दिलाया। इससे पहले लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद गुना ने देश के समृद्ध इतिहास को याद करते हुए कहा कि ब्रिटिश लोगों के भारत आने से पाहले भारत कपड़ा व्यापार में समृद्ध था। ब्रिटिश लोगों ने खुद को समृद्ध करने के लिए हमारे व्यापार को नष्ट किया। मीडिया प्रभारी सत्यनारायण रीवाल ने बताया कि कार्यक्रम तीन सत्रों में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी एवं लघु उद्योग भारती के राय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द्र गुमा व कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष चनश्याम ओश थे। विशिष्ट अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी, विधायक गुरबीर बराड़, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बाल प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा प्रदेशाध्यक्ष अनिल अग्रवाल व विनय बम्ब थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के बर्तमान में 52 हजार सदस्य हैं, जिनको जल्द ही एक लाख करने की योजना है। विधायक जयदीप बिहाणी ने किजू उद्योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान की आवश्यकता व्यक्त की। उन्होंने बीजों की गुणवत्ता को सुधारने की आवश्यकता जताई। विधायक गुरवीर बराड़ ने व्यापार को बढ़ाने तथा उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने हेतु श्रीगंगानगर में उच्च स्तरीय हवाई सेवा जल्द शुरू करने पर बल दिया, ताकि उद्यमी श्रीगंगानगर में उद्योग लगाने के लिए प्रेरित हो सकें।

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने विधायकों, व्यापारिक संगठनों व उद्यमियों द्वारा बताई गई सभी समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा कहा कि केन्द्र व राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है, इसलिये उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकताको से निराकरण करवाकर उद्यमियों को राहत प्रदान की जाएगी। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री का व्यापारिक संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द्र गुप्ता ने श्रीगंगानगर जिले के उद्यमियों की कार्यकुशलता की मुक्तकंठ से सराहना की तथा राहय हित को सर्वोपरि मानने का संदेश दिया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, अनूपगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलान, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक बलवीर, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची, आयाराम तरह सीताराम मौर्य, अमरचंद बोरह, महेश पेड़ीवाल, दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मवर ठेवा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन उद्योग विहार नवनियुक्त अध्यक्ष सत्यप्रकाश प्रेमका सहित अनेक प्रतिहित उद्यमी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में श्रीगंगानगर, हनुमानयह बीकानेर नागौर हित लगभग 6 जिलों प्रतिनिधि शामिल हुए।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please