<p>कटनी (स्वतंत्रमत)। लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के महाकौशल आंचल की कटनी इकाई द्वारा 3 दिवसीय स्वयंसिद्धा ट्रेड फेयर का भव्य शुभारंभ किया गया । जिसमे जिला कलेक्टर अवि प्रसाद, जिला अध्यक्ष दीपक सोनी भारतीय जनता पार्टी, अरुण सोनी प्रदेश महामंत्री लघु उद्योग भारती, श्रीमती सीमा मिश्रा प्रदेश महिला कार्य प्रभारी, श्रीमती ज्योति सिंह चौहान जिला महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र कटनी, अनिल वासवानी अध्यक्ष महाकोशल अंचल, हरि सिंह भदोरिया अध्यक्ष कटनी पुरुष इकाई, श्रीमती प्रिया सोनी अध्यक्ष महिला इकाई कटनी आदि की उपस्थिति रही ।</p><p>विभिन्न प्रतियोगिताएं भी, 50 से ज्यादा स्टॉल 17 दिसंबर बच्चों एवं महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं जिसमें सांस्कृतिक वेशभूषा कलश सजाओ, चित्रकला जैसी अनेक प्रतियोगिताएं रखी गई है। 18 दिसंबर को इस 3 दिवसीय आयोजन के समापन पर विभिन्न विभागों के नियमों से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई है जिसमें खाद्य विभागए श्रम विभाग, बैंकिंग एवं जीएसटी संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की जावेगी। इस आयोजन में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें न केवल कटनी जिले का प्रतिनिधित्व है अपितु मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के जिसमें भोपाल सतना नागपुर जबलपुर आदि स्थानों की स्टॉल लगाए गए है जिसमें प्रमुख रूप से हस्त निर्मित गारमेंट गृह उद्योग खाद्य उत्पाद प्लास्टिक उत्पाद फुटवियर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के लाइव स्टॉल लगाए गए हैं। उद्योगों से सम्बंधित मशीनरी व ऑटोमोबाइल सेक्टर के स्टाल भी लगाये गये हैं।</p>