<p>सतना, (नव स्वदेश)।लघु उद्योग भारती सतना इकाई द्वारा आयोजित लघु उद्योग भारती महाकौशल प्रांत का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन 1 की शुरुआत शनिवार की दोपहर 12 बजे से सरस्वती विद्यापीठ, आवासीय विद्यालय, उतैली में 1 आयोजित किया गया। इस वर्ग में । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल 5 प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद काले के । सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत के 22 जिलों के प्रतिनिधि रहे, जिसमें लगभग 70 से 80 की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।</p><p>आज के. इस अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से आए हुए पदाधिकारी द्वारा लघु उद्योग भारती की सभी इकाइयों के पूरे वर्ष भर में किए गए कार्यों के व्रत के रूप में समीक्षा की गई एवं साथी पूरे वर्ष उन इकाइयों को किस प्रकार से कार्य करना है और उद्योगों की समस्याओं को किस प्रकार से उन्हें समाप्त करना है इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में सतना इकाई से मुख्य रूप में अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, सचिव जयदेव ताम्रकार, कोषाध्यक्ष नितेश बड़ेरिया, उपाध्यक्ष शरद बंसल, रत्नेश यादव, मनोज अग्रवाल सहसचिव रोमिल कापड़ी, तुषार पटेल एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोपाल धूत, रामचरण गुप्ता, राजेश अग्रवाल, प्रकाश शुक्ला, ओमप्रकाश गुप्ता, विपिन बंसल, सचिन चौधरी, रंजीत विश्वकर्मा, कुणाल पटेल, मेहुल पटेल एवं कई उद्योगपति शामिल रहे।</p>