<p>जिला मुख्यालय पर लघु उद्योग भारती राजसमंद का पारिवारिक स्नेह मिलन एवं विधायक स्वागत सम्मान कार्यक्रम हुआ। हास्य रस काव्य सम्मेलन आह्लाद में संपत सुरीला, लोकेश महाकाली, सतीश आचार्य और गौरव पालीवाल ने हास्य रस के माध्यम से इस तनाव ग्रस्त जीवन शैली में आनंद के पलों की स्मृतियाँ संजोकर सदन को आनंद से सरोबार कर दिया। प्रज्ञा सत्र का संचालन सचिव प्रकाश हिंगर, सह सचिव हर्षित बडोला एवं चंद्रप्रकाश सहलोत द्वारा किया गया। प्रज्ञा सत्र में उपस्थित बच्चों और मातृशक्ति से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गये।</p><p>संगठन सत्र एवं विधायक स्वागत सम्मान समारोह में सर्वप्रथम भारत माता एवं भगवान विश्व कर्मा पूजन कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा एवं विधायक गण के द्वारा किया गया। अध्यक्ष एवं आमंत्रित विधायक गण का स्वागत एवं में सम्मान शाखा के संरक्षक बाबूलाल कोठारी, हर्षलाल ने नवलखा, बृजगोपाल मालू, उपाध्यक्ष उत्तम कावड़िआ,</p><p>अशोक मुरोतिया, मनीष गर्ग एवं कार्यकारिणी सदस्य दिनेश परमार, पवन कोठारी, रवींद्र मेड़तिया द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष प्रसून राठी एवं सचिव प्रकाश हिंगर द्वारा उपरना ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम स्वागत उद्बोधन एवं संगठन परिचय अध्यक्ष संदीप सामसुखा रखा। विधायक उद्बोधन के क्रम में विधायक कुम्भलगढ़ सुरेन्द्रसिंह राठौड़ द्वारा राजसमंद के मिनरल उद्योग एवं उद्योग के नये आयाम स्थापित करने की मांग पर गैस की पाइप लाइन से कनेक्टिविटी एवं डीएमएफटी की कमेटी में लघु उद्योग भारती की सदस्यता का मंच से आश्वासन दिया एवं चारों विधानसभा क्षेत्र से मिले प्रबल जनमत का आभार मिलकर विकास कार्यों द्वारा करने का संकल्प व्यक्त किया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने महिला उद्यमियों की उद्योग में सहभागिता एवं जिले के मिनरल एवं सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया। आभार महामंत्री हेमंत सहलोत ने ज्ञापित किया गया। मंच संचालन सचिव कुलदीप व्यास ने किया।</p>