लघु उद्योग भारती का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, उद्योग उन्नति को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने का संदेश

July 24, 2023

लघु उद्योग भारती के प्रातीय अधिवेशन दो सत्रों में रविवार शहर के थाना चौक स्थित होटल शिवम इन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राष्ट्र हित सर्वोपरि का संदेश दिया गया। साथ ही उद्योग हित और संगठन को सशक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगे बेहतर कार्य कर संगठन और मजबूत करने करने का संकल्प लिया गया। अधिवेशन की शुरूआत अतिथियों ने मां भारती और भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया।

पहले सत्र में हुआ आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत: प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम पाली में बीते सत्र के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही संगठन द्वारा प्रदेश व जिले में किए गये उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश भर में किए गये कार्यों को प्रदेश के महामंत्री विजय छापरिया व रामगढ़ जिले के कार्यों का उल्लेख सचिव अनिल गोयल ने किया।

दूसरे सत्र में प्रदेश और जिला इकाई पदाधिकारियों की हुई घोषणा: दूसरे पाली में प्रदेश व जिला एकाए के पदाधिकारियों की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह- पूर्व व पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल ने किया। साथ ही प्रदेश के जिला इकाइयों के पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय कराया गया। श्री मित्तल ने कहा कि लघु उद्योग भारती देश के छोटे उद्योगों के हितों और उनके संरक्षण के लिए सदैव प्रयत्नशील है। उद्योगों की उन्नति से ही भारत का वैभव लौटाया जा सकता है। इसीलिए पूरे देश में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। श्री मित्तल ने जिला इकाइयों को अपने अपने क्षेत्र में सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने का निर्देश दिया।

प्रांतीय प्रभारी इंद्र अग्रवाल ने कहा लघु बढ़ रहा है। उद्योग भारती हो देश का एकमात्र ऐसा दूसरी पाली में प्रदेश व जिला इकाई के संगठन है। जो उद्यमियों व मजदूरों के बीच हमारा संगठन प्रदेश में सबसे बोकारो के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय सिंह लांबा, उमेश राजगढ़िया, मनोज मंडल, सेतु का काम करता है। यह संगठन मजदूरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के तौर पर करती है। यह एक ऐसा मंत्र है जो प्रबंधन के विकास के रास्ते से मजदूरों के खुशियों के दरवाजे खोलते हैं।

 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please