लघु उद्योग भारती के सदस्यों का सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। इसमें अजमेर के अलावा गेगल, नसीराबाद, ब्यावर, खोड़ा गणेश, सिलोरा, सरवाड, बघेरा के 400 उद्यमियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि भारत में व्यापक हितों का चिंतन निजी हितों से ऊपर रहा है। विश्व की कई शक्तियां देश के विकास में बाधाएं उत्पन्न करती है। मुख्य अतिथि जल संसाधन विकास मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि लघु उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
उद्यमियों का राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा की उद्योग और समस्याएं एक दूसरे की पूरक है। इनका सतत निस्तारण ही संगठन का ध्येय है। राजस्थान अध्यक्ष शांतिलाल बालड़, महामंत्री योगेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। स्वागत कुणाल जैन, उपलब्धि कथन राजेश बंसल ने किया। मंच संचालन प्रवीण गुप्ता ने किया। अशोक तोषनीवाल ने धन्यवाद दिया। इस दौरान 75 नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संयोजन सुमित हेड़ा, कमल शाहनी तथा प्रदीप जैन ने किया।
भवन भूमि का हुआ पंजीयन
रीको एरिया पालरा में 913 मीटर भूमि पर लघु उद्योग भारती के भवन का पंजीयन हुआ। यहां • युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र बनाया जाएगा।
स्वयंसिद्धा का आयोजन 1 से
संगठन की महिला इकाई । सितम्बर से अरबन हाट में महिला उद्यमिता मेले का आयोजन करेगी। इसमें स्कूल एवं कॉलेज छात्राओं को उद्यमिता के गुर सीखने को मिलेंगे।