लघु उद्योग भारती की ओर से खनन नीति को लेकर हुआ सेमिनार

January 17, 2025

जोधपुर. पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 के तहत मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से जारी की गई नई खनन नीति एवं प्रदेश के विकास में खनन उद्योग के महत्व को लेकर लघु उद्योग भारती की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। खान विभाग के अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भी खनन नीति में सिंगल विंडो सिस्टम करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान खनिज क्षेत्र में ड्रोन का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने किया। राजसीको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, मेला समन्वयक महावीर चौपड़ा भी मौजूद रहे। बच्चों को बिजनेस की दुनिया से परिचित कराने और उनके उद्यमशीलता कौशल को निखारने के उद्देश्य से बुधवार को बिज किड्स का आयोजन किया जाएगा।

बॉलीवुड के अय्यर ने बिखेरा जादूः बॉलीवुड सिंगर साई राम अय्यर ने अपनी आवाज का जादू. बिखेरा। साई राम की आवाज़ कुदरत का ऐसा करिश्मा है कि वे लता किशोर, लता, रफी के डुएट सोंग्स एक साथ उसी सुर और ताल में गा सकती है। उनके नगमों पर दर्शक झूमने लगे।

11 दिन तक रक्तदान शिविर : पहली बार 11 दिवसीय भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन लायंस क्लब जोधपुर ग्रेटर की ओर से किया जा रहा है। लायंस क्लब इंटरनेशनल 3233 ई2 के प्रांत पाल श्याम सुंदर मंत्री, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्याम सैनी और संभागीय अध्यक्ष किरण बियानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र खत्री, सुनील जैन, जयराज सिंह राठौड़, अग्रसेन समाज के अध्यक्ष उमेश लीला मौजूद रहे।

मित्तल और चांवरिया बने सूर्यनगरी के सुपरस्टार

मेला प्रांगण में दो आयु वर्ग में कौन बनेगा सूर्यनगरी का सुपरस्टार और पोट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्सव सह संयोजक बिंदु जैन ने बताया कि कोऑर्डिनेटर अलापी जायसवाल और शैला माहेश्वरी रहे। उत्सव सह संयोजक मीनू दुग्गड़ ने बताया कि गायन प्रतियोगिता में 35 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में वेदश्री मित्तल प्रथम, सिमरन जोशी द्वितीय और झलक भंडारी तीसरे स्थान पर रही। वहीं सीनियर वर्ग में ऋषभ चांवरिया प्रथम, अर्पिता सोनी और दीपेश पंवार द्विती तथा कवि जैन एवं आशीष सोनी तीसरे स्थान पर रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please