लघु उद्योग भारती की कार्यशाला में उद्योग समस्याओं के समाधान की दी जानकारी

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती, बोरानाडा इकाई द्वारा रिको लिमिटेड, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जोधपुर तथा विभिन्न बैंकर्स के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ईपीसीएच ट्रेड फैसिलिटी सेंटर, बोरानाडा में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों को उद्योग से जुड़ी समस्याओं का समाधान, सुझावों पर विमर्श तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यशाला में रीको बोरानाडा के उपमहाप्रबंधक विनीत गुप्ता ने प्रत्यक्ष भू-आवंटन योजना सहित रीको की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक एस.एल. पालीवाल ने राज्य सरकार की सब्सिडी योजनाओं से अवगत कराते हुए उद्यमियों को उनका लाभ लेने केलिए प्रेरित किया और विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया। जिला उद्योग अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने पॉवरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बोरानाडा इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने रीको को औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का प्रतिवेदन सौंपा। इसमें बताया गया कि प्रत्यक्ष आवंटन योजना के अंतर्गत आवंटित क्षेत्रों में अब तक सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित नहीं हो सकी हैं। उद्यमियों ने ने मांग की कि इ कि इन्हें निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराया जाए, ताकि समय पर उद्योग स्थापना व उत्पादन प्रक्रिया शुरू हो सके। प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने विभागों व उद्यमियों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उपाध्यक्ष गिरीश मेहता ने विकसित भारत अभियान 2047 में उद्योगों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा नए सदस्यो का दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रमाण पत्र देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभमां भारती व भगवान विश्वकर्मा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। अंत में सचिव थानाराम चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please