लघु उद्योग भारती की बरेली मोड स्थित होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय सरकारी नीति आपका उद्योग रहा।
यूपिकान की ओर से प्रबंधक प्रशिक्षण देव दत्त पांडे, कार्यकारी अमित ने ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन), जेड प्रमाणन योजना, प्लेज पार्क, तकनीकी तथा एमएसएमई नीति 2022 के संबंध में उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया। लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री भरत थरड़ ने संगठन की ओर से उद्योगों में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले कार्यों से उद्यमियों को अवगत कराया। कोषाध्यक्ष सीए निलय शुक्ला ने उद्यमियों को बजट 2025 में आए आयकर व जीएसटी में बदलाव और एमएसएमई के लिए सरकार की योजना से अवगत कराया। एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता ने उद्यमियों को विश्वास दिलाया की सरकार उनके साथ है और जो भी संभव सहायता हो सकती है, वह हर समय उद्योगों के लिए उपलब्ध है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने उद्यमियों को सरकार से मिलने वाली सहायता की जानकारी दी। इस मौके पर लघु 'नारती के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, ब्रज संभाग महामंत्री राकेश अग्रवाल, महामंत्री हर्षवर्धन अग्रवाल, पीतांबर दास गोयल, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, पंकज सिंह, मयंक गर्ग, दिव्यम गर्ग, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।