लघु उद्योग भारती की प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित

March 6, 2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त एवं रीको लि जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाईन एसएसओ आईडी से फर्म/आवंटी के बैंक विवरण को अपडेट करवाने के लिए कैम्प का आयोजन भवन सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भूखंडों के आवंटियों के ऑनलाईन उनके एसएसओ पोर्टल से संबंधित भूखंड की बैंक विवरण अपडेट/वर्णित किया। जिससे उद्यमियों के विभिन्न आवेदनों का निस्तारण, रीको में फर्म/आवंटी के रिकार्ड अपडेट करना एवं वितीय वर्ष 2024-25 का सर्विस चार्ज आदि की बकाया राशि को जमा करने जैसे कार्य सम्पादित हुए। शिविर मे 50 से अधिक उद्यमियों ने अपना पंजीयन कर बैंक विवरण अपडेट कराया। इसके बाद लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के सानिध्य में भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभसदस्यों ने सामूहिक रूप से संगठन मंत्र गायन किया। बैठक में जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों, सदस्यता, इकाई विस्तार, किए गए कार्यों की जानकारी दी और उद्योगों के सामने आ रही समस्याओ व किए प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्ययोजना पर अपना मार्गदर्शन दिया और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की और से उद्योगों के लिए किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों के बारे में जानकारी दी। बैठक में पीएम विश्वकमां योजना पर आयोजित कार्यशाला, राज्य बजट में भेज गए सुझावों, पौधरोपण कार्यक्रम, रीको की ओर से आयोजित शिविर, कौशल विकास केन्द्र जोधपुर, ईएसआईसी शिविर, मिलेट्स एवं 11 व 12 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य प्रदूषण नियत्रंण मंडल के शिविर सहित अनेक विषयों पर जानकारी दी। जोधपुर की विभिन्न इकाईयों ने अपने वृत्त रखते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य व विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उद्योगो से से संबंधित विभिन्न समस्याओं व सुझावों जैसे पर्यावरण से संबंधित विषय, रौको संबंधित विषयों पर चर्चा कर राज्य व केन्द्र सरकार को पत्र भेज निराकरण की बात रखी गई। बैठक मे प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, मंडोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर, बोरानाडा इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा, सचिव थानाराम चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल शाह, राजेन्द्र राठी, मनीष माहेश्वरी, हरीश लोहिया, एचके गर्ग व अशोक कुमार गहलोत उपस्थित रहे। धन्यवाद व आभार प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर ने दिया। संचालन जोधपुर सचिव पंकज लोढा ने किया। शातिपाठ के साथ बैठक संपन्न हुई।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please