श्रीगंगानगर। लघु उद्योग भारती श्रीगंगानगर इकाई की बैठक अध्यक्ष गौरव बगड़िया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। रीको स्थित राज जीरा फैक्ट्री परिसर में हुई इस बैठक में उद्यमियों के हित में विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी सत्यनारायण रत्तीवाल ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए रविन्द्र यादव ने बीज प्रोड्युसर्स के समक्ष आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अध्यक्ष गौरव बगड़िया ने कित्रू उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की तथा रीको में बार-बार लग रहे विद्युत कट पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती के 6 उत्सवों में से एक उत्सव 17 सितम्बर, मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सचिव चन्द्रशेखर गौड़ ने प्रदेश स्तरीय उद्यमी सम्मेलन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से 21 सितम्बर, शनिवार को प्रदेश स्तरीय उद्यमी सम्मेलन में उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर अधिकाधिक संख्या में लेकर सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में विचार-विमर्श के पश्चात् तय किया गया कि सम्बन्धित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी।
इस अवसर पर संरक्षक राजेश सचिव चन्द्रशेखर गौड़, जैन, इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन उद्योग बिहार अध्यक्ष सत्यप्रकाश खेमका, आकाश नागपाल, उमेशजी, आनंद टाक, गौरव बक्शी, ऋभ जैन, रविन्द्र यादव, सचिन गोयल, सत्यनारायण रत्तीवाल सहित लघु उद्योग भारती पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में सचिव चन्द्रशेखर गौड़ ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया।