लघु उद्योग भारती की बैठक में संजीव गुप्ता को जीएसटी कष्ट निवारण समिति का सदस्य बनाए जाने पर पारित

October 17, 2025

लघु उद्योग भारती इकाई यमुनानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिमखाना क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और उद्योगपतियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर जीएसटी कष्ट निवारण समिति का सदस्य बनाए जाने पर संजीव गुप्ता के सम्मान में एक सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में उद्योगपतियों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के सदस्यों ने बताया कि लंबे समय से जीएसटी संबंधी मुद्दों पर लघु उद्योग भारती लगातार सरकार के समक्ष अपनी बात रखती रही है। जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कई बार राज्य और केंद्र सरकार को उद्योगों से जुड़ी व्यावहारिक परेशानियों के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपे हैं।

उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप अब उन्हें जीएसटी कष्ट निवारण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है, जिससे जिले के उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में संजीव गुप्ता, सेक्रेटरी अक्षय चंद्रा, विभोर पाहुजा, हेमंत गुप्ता, रमन सलूजा, राजीव वासुदेव, अरुण ओबेरॉय समेत अन्य उद्योगपति मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि संजीव गुप्ता की यह नियुक्ति यमुनानगर के उद्योग जगत के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव और प्रयासों से अब जीएसटी से संबंधित मामलों में जिले के उद्योगों को शीघ्र समाधान मिल सकेगा। संजीव गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने उद्योग जगत की समस्याओं को समझते हुए जो कदम उठाए हैं, उससे निश्चित रूप से सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी 2.0 लागू होने से उद्योग क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ी है और कारोबार करने की प्रक्रिया आसान हुई है। आने वाले समय में इससे न केवल उद्योगपतियों को बल्कि उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभमिलेगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में संजीव गुप्ता का अभिनंदन किया और उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please