लघु उद्योग भारती उदयपुर की सात इकाइयों की मासिक बैठक शनिवार को मार्बल भवन में आयोजित हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र ने बताया कि लघु उद्योगों के माध्यम से ही देश की विकट समस्या बेरोजगारी का समाधान किया जा सकता है। उन्होने ने बताया कि आने वाले समय में छोटे एवं कुटीर उद्योगों का महत्व बढ़ने वाला है. इन्हीं उद्योगों के आधार से भारत फिर से विश्व में अपना डंका बजाएगा।
आज के दौर में बिजली की समस्या से पूरा उद्योग जगत त्रस्त है। सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले, जिससे प्रतिवर्ष होने वाली बिजली की समस्याओं से छुटकारा मिल सके। इस अवसर पर उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने आह्यन किया कि हमें उच्च तकनीक की सहायता से गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन पर ध्यान देना होगा। ताकि उद्योगों का उत्पादन बढ़ें।
बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज जोशी, राकेश वर्डिया, तरुण दवे, रीना राठौड़, सीमा पारिक, रजनी डांगी, हेमंत जैन, हरिओम पालीवाल, रवि शर्मा, राजेश शर्मा, अभिजीत शर्मा, महेंद्र मांडावत आदि मौजूद रहे। सभी ने बारी बारी से अपनी बात कहते हुए शहर में उद्यमों को बढ़ावा देने की बात कहीं।