<p> </p><p>सवेरा न्यूज / अशोक अनुज</p><p>जालंधर 28 अक्टूबर सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग जगत के सबसे बड़े संगठन लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक गत दिवस होटल गोल्डन ट्यूलिप में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नैशनल स्मॉल इंडस्टरीज कार्पोरेशन (एन.एस.आई.सी.) के वरिष्ठ महाप्रबंधक विक्रम जयंत और जालंधर के शाखा प्रबंधक पुनीत शर्मा थे। इस दौरान अधिकारियों ने उद्योगपतियों को एन.एस.आई.सी. की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया और उद्योगपतियों से कहा कि वे सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर इंडस्ट्री को और भी ज्यादा प्रोत्साहित और विकसित कर सकते हैं। इससे पहले लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विवेक राठौर, जिला महासचिव अनिरुद्ध धीर, मुख्य संरक्षक मनोहर लाल धवन, वित्तीय सचिव वरुण भल्ला उपाध्यक्ष, अमीर सिंह सहित पूरी टीम ने अतिथियों और बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं सके आभार व्यक्त किया। इस बात की जानकारी लघु उद्योग भारती के जिला महासचिव अनिरुद्ध धीर ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ चैरीटेबल ट्रस्ट ने गाय के गोबर से बने जैविक दीये लघु उद्योग भारती को दिए ताकि इन दीगो से होने वाली आय से आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों की मदद हो और गौशाला के व्यर्थ पदार्थ गोवर इत्यादि का सही इस्तेमाल हो सके। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विवेक राठौर, महासचिव अनिरुद्ध धीर उपाध्यक्ष, अमीर सिंह वित्तीय सचिव वरुण भल्ला, मुख्य संरक्षक मनोहर लाल धवन के अलावा आशीष शर्मा, आकाश राठौर, अमित दुगाल, अजय वर्मा, अनुज कपूर, अमित कोहली, अमन कपूर, भरत मल्होत्रा, भरत मित्तल, गुरनाम चोपड़ा, हंसराज शर्मा, हरसिमरन सिंह, ललित भल्ला, पीयूष जैन, पीयूष सेठ, रामय धीर, रोशन लाल गुप्ता, सौरव महाजन, सुनील अग्रवाल, संजय जैन, संजीव गुप्ता, संजीव गुलाटी, संजू शर्मा, विपीन भोर, राजीव ठाकुर और धोरणा कपूर आदि मौजूद थे।</p>