स्टोन इंडस्ट्री के भविष्य को आकार व स्वरूप प्रदान करने के लिए आगामी 9 व 10 जनवरी को किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन में होने वाली जीएसटीएफ सेमीनार की पूर्व तैयारी को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक मार्बल एसोसिएशन कार्यालय में लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारी व सीडोज के प्रतिनिधियों के बीच हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि सेमीनार के उद्द्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत होगें। समापन सत्र के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी व विशिष्ट अतिथि उद्योग राज्यमंत्री केले विश्नोई होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में स्टोन उद्योग के विकास के लिए तकनीकी उत्रयन, प्रसंस्करण, खनन व उत्सर्जित अपशिष्ट का पुनः उपयोग, निर्यात संवर्धन के लिए विभिन्न सत्रों में देश-विदेश से पधारे हुए विशेषज्ञों द्वारा विशिष्ट जानकारी साझा की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में हेंडीक्राफ्ट्स, स्टोन प्रोसेसिंग टूल्स, मशीनरी इत्यादि की प्रदर्शनी की जाएगी।
होने वाले सेमीनार में कौशल विकास व श्रम प्रबंधन पर एनएसडीसी द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। स्टोन इंडस्ट्री में माइनिंग व पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर पर्यावरण समाधान निर्धारण प्राधिकरण राजस्थान के अध्यक्ष मुनीश कुमार गर्ग द्वारा इनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। स्टोन अपशिष्ट प्रबंधन पर भारतीय अनुसंधान विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक महेश अग्रवाल 'वेस्ट को बेस्ट' में संपरिवर्तन करने पर जानकारी साझा करेंगें। स्टोन इंडस्ट्री से संबंधित राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारीगण इस सेमीनार में इंडस्ट्री में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए उपलब्ध रहेगें। सेमीनार में प्रदेश के 500 से अधिक स्टोन इंडस्ट्री के प्रतिभागी शामिल होंगे। बैठक में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, जीएसटीएफ कर्किस के संयोजक नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर जैन, सीडोज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकुल रस्तोगी, लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोक्ल, दीपक शर्मा, प्रकाश भोमावत्, सिलोरा इकाई अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, राजेश गोयल, पवन अग्रक्त सहित अन्य उद्यमी मौजूद थे।
सेमिनार में भारत और इटली की मशीनों के बारे में देंगे जानकारी
चर्चा में सामने आया कि सेमीनार में निर्यात संवर्धन व इसमें आने वाली बाधाओं को दूर कराने के लिए उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय के अधीन ईसीजीसी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें स्टोन इंडस्ट्री में मशीन व तकनीकी उत्रयन के लिए भारत से मशीन निर्माता भगक्ती मशीन प्राईवेट लिमिटेड व इटली से पेड्रीनी मशीन निर्माता जावेदों द्वारा भविष्य की नई तकनीकों की जानकारी साझा को जाएगी। हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा जाती की गई रीप्स-2024 योजना र एमएसएमई योजना को रचयिता शिल्पी गोखरू, संयुक्त सचिव (रिप्स) इन योजनाओं पर विशेष सत्र के माध्यम से चर्चा करेंगी।